गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020

= १४८ =

🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
*पहली प्राण विचार कर, पीछे पग दीजे ।*
*आदि अंत गुण देख कर, दादू कुछ कीजे ॥* 
*(#श्रीदादूवाणी ~ विचार का अंग)*
=================
साभार ~ ### स्वामी श्री नारायणदासजी महाराज, पुष्कर, अजमेर ###
साभार विद्युत् संस्करण ~ @महन्त रामगोपालदास तपस्वी तपस्वी
.
########################
चीन की बात है, छोटे-छोटे बच्चे खेल रहे थे । उनमें से एक बच्चा बहुत मोटे और गहरे पानी के भरे मिट्टी के घड़े में गिर पड़ा । छोट-छोटे बच्चों के लिये उसे निकालना सहज न था, उसके प्राण संकट में पड़ गये थे। कांग नामक एक बालक ने सहसा एक मोटा पत्थर उठा कर घड़े को मार दिया, घड़ा फूट कर पानी बाहिर निकल गया और उसके साथी के प्राण बच गये ।
अल्पशक्ति भी बुद्धि से, रक्षा भल कर पाय ।
करी कांग ने साथि की, घट पर पत्थर लाय ॥७०॥

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें