🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
🦚 *#श्रीसंतगुणसागरामृत०३* 🦚
https://www.facebook.com/DADUVANI
स्वामी माधवदास जी कृत श्री दादूदयालु जी महाराज का प्राकट्य लीला चरित्र ~
संपादक-प्रकाशक : गुरुवर्य महन्त महामण्डलेश्वर संत स्वामी क्षमाराम जी ~
.
(“षष्टमोल्लास” ७६/७८)
.
*बोले नहीं, कहा सो करिये,*
*दनाई खाई इहां ही मरिये ।*
*अबै राव को दयों हि श्रापू,*
*जिन भरमाये, बाकौ पापू ॥७६॥*
तब राणियों ने विचार किया, राजा बोलते नहीं है अब क्या करना चाहिये । तब निश्चय किया कि जहर खाकर पछाड़ खाकर यहां ही मर जाना चाहिये । और अब राजा को भी श्राप दे देना चाहिये और जिसने राजा को भरमाय बहकाया उसको हमारे मरने का सारा पाप लगेगा ॥७६॥
.
*राणीया जहर खाकर मर गईं*
*दनाई लेई सबै मुखडारा,*
*अवनी ऊपरि खाई पछारा ।*
*मानो भई चींटिन की ढेरी,*
*रोस जु कीनौं स्वामी केरी ॥७७॥*
सब राणियों ने विष लेकर मुख में डाल लिया और उसे खाते ही सब पृथ्वी पर पछाड़ खा खा कर गिर गई । वे ऐसी लग रही थी मानों चींटियों की ढेरी होवे । उन्होंने स्वामी दादूजी के प्रति भी रोष क्रोध नाराजगी प्रकट की । उसको स्वामीजी जान भी गये क्यों वे तो अन्तर्यामी थे ॥७७॥
.
*अंतरजामी सब ही सूझै,*
*हरिके जन सौं कहु नां गूझे ।*
*पर उपगारी दीन दयालू,*
*वेगही कीनां आइ संभालू ॥७८॥*
स्वामी दादूजी अन्तर्यामी हैं अत: उनको सब घटना का ज्ञान हो गया । हरि के भक्तों से कुछ भी छिपा नहीं रहता क्योंकि वे स्वयं हरि रूप होते है । दीन दयालु स्वामी जी तो परोपकारी महान संत हैं, अत: वे शीघ्र जाकर उन राणियों की संभाल कर लेंगे ॥७८॥
(क्रमशः)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें