🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
🌷 *#०दृष्टान्त०सुधा०सिन्धु* 🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*दादू हौं बलिहारी सुरति की, सबकी करै सँभाल ।*
*कीड़ी कुंजर पलक में, करता है प्रतिपाल ॥*
*(#श्रीदादूवाणी ~ साधु का अंग)*
=================
साभार ~ ### स्वामी श्री नारायणदासजी महाराज, पुष्कर, अजमेर ###
साभार विद्युत् संस्करण ~ महन्त रामगोपालदास तपस्वी तपस्वी
.
श्री दृष्टान्त सुधा - सिन्धु ---------गुण-ग्राहकता
############################
धन्ना भक्त ने एक ब्राह्मण से भगवान की मूर्ति ली थी । जब धन्ना ने भोग लगाया तो मूर्ति ने उसकी रोटी नहीं जीमी(ग्रहण की) । धन्ना को बड़ा दु:ख हुआ किन्तु उसने निश्चय किया कि भगवान न जीमेंगे तब तक मैं रोटी नहीं खाऊंगा । धन्ना के दृढ निश्चय से अन्त में भगवान को उसकी रोटी खानी ही पड़ी और नित्य धन्ना के मन में भगवान का ध्यान भी रहने लग गया ।
दृढ निश्चय से सफलता, मिलती संशय नाँहि ।
धन्ना को दृढ देखकर, जीम बसे मन माँहिं ॥४४॥

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें