शुक्रवार, 17 सितंबर 2021

= ३ =

🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
🌷 *#०दृष्टान्त०सुधा०सिन्धु* 🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*आप अकेला सब करै, औरों के सिर देइ ।*
*दादू शोभा दास को, अपना नाम न लेइ ॥*
==================
साभार विद्युत् संस्करण ~ महन्त रामगोपालदास तपस्वी तपस्वी
साभार ~ ### स्वामी श्री नारायणदासजी महाराज, पुष्कर, अजमेर ###
.
श्री दृष्टान्त सुधा - सिन्धु --- *॥ ५ अर्चना भक्ति ॥*
##################
*॥ हरि भक्त से सहाय लेकर उसे प्रगट करते हैं ॥*
निज पूजक की सहाय ले, करें प्रगट तिहिं आप ।
सीवां से ले सहायता, कीन्हा प्रगट प्रताप ॥१४०॥
दृष्टांत कथा – सींवाजी काबा जाति के थे, भगवत् पूजा में उनकी बहुत प्रीती थी । जब अजीजखां एक बड़ी सेना लेकर द्वारिका पर चढ़ आया था और मन्दिर तथा पुरी को अग्नि आदि से नष्ट भ्रष्ट करने लगा था तब भगवान ने सीवांजी से सहायता माँगी ।
.
सीवांजी कुछ सवारों के साथ द्वारिका आये और घोर युद्ध करके सेना सहित अजीजखां को मार डाला । इससे सीवांजी की कीर्ति होगई । इस कथा से ज्ञात होता है कि भगवान् अपने कार्य को भक्त से कराकर उसका प्रताप प्रगट करते हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें