🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
🌷 *#०दृष्टान्त०सुधा०सिन्धु* 🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*दादू पलक मांहि प्रकटै सही, जे जन करैं पुकार ।*
*दीन दुखी तब देखकर, अति आतुर तिहिं बार ॥*
==================
साभार विद्युत् संस्करण ~ महन्त रामगोपालदास तपस्वी तपस्वी
साभार ~ ### स्वामी श्री नारायणदासजी महाराज, पुष्कर, अजमेर ###
.
श्री दृष्टान्त सुधा - सिन्धु --- *॥ ६ प्रार्थना भक्ति ॥*
#############
*प्रार्थना*
प्रभु पूजन कर फेरि प्रार्थना, हृदय उमंग सभी प्रभु को कह दीजिये ॥
मन में अस रख ध्यान ईश सब सुन रहे, मम हित का उपचार हृदय में गुण रहे ॥
(सा ० सु ० वि ० २३ । ११०)
.
*॥ प्रार्थना से ही ईश्वर अवतार लेते हैं ॥*
प्रार्थना हि से होत है, ईश्वर का अवतार ।
ब्रह्मादिक की प्रार्थना, सुन हरते भूभार ॥१५०॥
दृष्टांत कथा – जब दुष्टों के पाप भार से पृथ्वी पीड़ित होती है तब ब्रह्माजी इन्द्रादिक देवता और पृथ्वी के सहित पमात्मा से प्रार्थना करते हैं । उनकी प्रार्थना से ही भगवान् अवतार लेकर साधु पुरषों की रक्षा, धर्म की स्थापना और दुष्टों का नाश करके पृथ्वी का भार उतारते हैं । यह प्रसिद्ध ही है ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें