🌷🙏🇮🇳 #daduji 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 卐 सत्यराम सा 卐 🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*प्रेम कथा हरि की कहै, करै भक्ति ल्यौ लाइ ।*
*पीवै पिलावै राम रस, सो जन मिलियो आइ ॥*
*(#श्रीदादूवाणी ~ साधु का अंग)*
===============
*साभार ~ बाबू लाल शर्मा बौहरा,विज्ञ*
🌹
*जन्म अहमदाबाद में, रमते राजस्थान।*
*तीरथ मुख्य नरायना, दादू संत महान॥*
🌹
*पंडित लोधीराम जी, दम्पति रहित गुमान।*
*सहज भाव शिशु पालते, दादू प्रभु वरदान॥*
🌹
*बड़भागी पत्नी सहित, लोधीराम सुजान।*
*जिनके आँगन में खिले, दादू पुष्प समान॥*
🌹
*अकबर के दरबार में, सजा तेजमय तख्त।*
*गुरु दादू उपदेश दे, करतल ध्वनि दें भक्त॥*
🌹
*सुन्दर दर्शन गीजगढ़, पूर्ण करे मन आस।*
*गुरु दादू की भक्ति से, कुटिया श्यौजी दास॥*
🌹
*गुरुवर निर्भयराम जी, साधन साध्य दयाल।*
*मानित छतरी राजगढ़, पूजित तीनों काल॥*
🌹
*सुख में दुख को ले समझ, दुख में रख विश्वास।*
*हरि पद मन में रख भजो, सदगुरु दादू दास॥*
🌹
*जीवन के उद्धार हित, तजिए तृष्णा मोह।*
*दर्शन धाम नरायणा, फिर भैराणा खोह॥*
🌹
*दौसा मे जन्मे सुभग, कर्म क्षेत्र संसार।*
*काव्य ग्रंथ 'सुंदर' रचे, गुरु दादू गुण सार॥*
🌹
*कविवर सुंदरदास जी, प्रभा यथा आदित्य।*
*गुरु दादू की भक्ति से, रचा सरस साहित्य॥*
✍©
बाबू लाल शर्मा बौहरा, विज्ञ
निवासी - सिकन्दरा, दौसा
राजस्थान ३०३३२६

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें