🌷🙏 *🇮🇳 #daduji 🇮🇳* 🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*दादू श्रोता स्नेही राम का, सो मुझ मिलवहु आणि ।*
*तिस आगे हरि गुण कथूं, सुणत न करई काणि ॥*
*(#श्रीदादूवाणी ~ साधु का अंग)*
===============
*साभार ~ बाबू लाल शर्मा बौहरा,विज्ञ*
🌹
साँभर में प्रत्यक्ष घर, न्यौता जीमें सात।
लीला दादूराम की, हुई अनोखी बात॥
🌹
साँभर हाकिम ने किया, कारागृह में बंद।
कुटिया में भजते मिले, दादू मय आनंद॥
🌹
दोहा मुक्तक :: आमेर प्रसंग:-
गलता के वैष्णव कहे, करो ग्रहण यह पन्थ।
वारि कमण्डल भर सके, तब माने तव कंथ॥
🌹
भर न सके जल से थके, घट आमेर सुजान।
गुरु दादू को मान कर, बन्द किया उन्मन्थ॥
(उन्मन्थ~ मंथन करना/ कष्ट देना)
🌹
बना शीश मन्दिर वहीं, खाटू रण - आशीष।
गुरुवर मंगलदास ने, रखा जहाँ निज शीश॥
🌹
ज्ञानी पण्डितजन बड़े, सुर नर मुनि कर ध्यान।
*'विज्ञ'* सहज भगवान को, कौन सके पहचान॥
.
✍©
बाबू लाल शर्मा बौहरा, विज्ञ
निवासी - सिकन्दरा, दौसा
राजस्थान ३०३३२६

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें