शुक्रवार, 12 नवंबर 2021

*धनि धनि साहिब तू बड़ा*

🌷🙏 *🇮🇳 #daduji 🇮🇳* 🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*धनि धनि साहिब तू बड़ा, कौन अनुपम रीत ।*
*सकल लोक सिर सांइयां, ह्वै कर रह्या अतीत ॥*
*(#श्रीदादूवाणी ~ विश्वास का अंग)*
===============
*साभार ~ बाबू लाल शर्मा बौहरा,विज्ञ*
🌹
दादू दीन दयाल प्रभु, विनय करूँ कर जोरि।
सकल चराचर विश्वहित, रहे कृपा गुरु तोरि।।
🌹
गुरु दादू से है विनय, जनहितकारी आस।
हर घर में दीपावली, हर मन भरे उजास।।
🌹
दीप - दीप दीपावली, दमके दादू द्वार।
दर्शन दयानिधान दे, दान दया दातार।।
🌹
पंथ भिन्न मति मत बहुत, सम्प्रदाय हर नेक।
सब की अपनी सोच शुभ, है ईश्वर बस एक।।
🌹
युगों युगों से भू बहिन, हिमकर बन्धु प्रमाण।
गुरु दादू- हरिभक्ति से, 'विज्ञ' देह मन त्राण।।
🌹
तन मन निर्मल आत्म रख, भाव भक्ति संयोग।
गुरु दादू को कर नमन, 'विज्ञ' भक्ति रस भोग।।
🌹
मनोकामना 'विज्ञ' की, पूर्ण करो मन आस।
सत गुरु दादू दास जी, इष्ट- मीत- विश्वास।।
🌹
विपद बहुत संसार में, माया बन्धित देह।
गुरु दादू करिए कृपा, मिले अलौकिक नेह।।
✍©
बाबू लाल शर्मा बौहरा, विज्ञ
निवासी - सिकन्दरा, दौसा राजस्थान ३०३३२६

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें