शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021

*तन मन निर्मल आत्मा*

🌷🙏 *🇮🇳 #daduji 🇮🇳* 🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*तन मन निर्मल आत्मा, सब काहू की होइ ।*
*दादू विषय विकार की, बात न बूझै कोइ ॥*
*(#श्रीदादूवाणी ~ बिनती का अंग)*
===============
*साभार ~ बाबू लाल शर्मा बौहरा,विज्ञ*
🌹
मन में छवि भगवान की, रखें करें नित कर्म ।
गुरु दादू करिए कृपा, निभे 'विज्ञ' तन धर्म ॥
🌹
मात पिता वर सन्त जन, रहें पूज्य प्रतिमान ।
गुरु दादू करिए कृपा, 'विज्ञ' चाह शुभ ज्ञान ॥
🌹
सत्य सनातन साधना, दर्शन सन्त सुजान ।
गुरु दादू करिए कृपा, तजूँ मोह अभिमान ॥
🌹
संत शरण दर्शन प्रभो, मिले भाग्यवश क्षेम ।
गुरु दादू करिए कृपा, आत्म तत्व शुचि प्रेम ॥
🌹
कर्म करूँ तन से सदा, मन में छवि करतार ।
गुरु दादू करिए कृपा, हो जीवन भव पार ॥
🌹
मनसा-वाचा- कर्मणा, आत्म आचरण सत्य ।
गुरु दादू करिए कृपा, सुमिरूँ भगवन नित्य ॥
🌹
तन मन निर्मल कर भरो, आत्म तत्व विश्वास ।
गुरु दादू करिए कृपा, जन मन 'विज्ञ' उजास ॥
🌹
सभी रहें जन प्रेम से, तन निरोग सतकाम ।
गुरु दादू करिए कृपा, जगत बने सुखधाम ॥
🌹
सब जीवों में राम है, ज्यों हर तन में श्वाँस ।
गुरु दादू करिए कृपा, मिटे 'विज्ञ' मनफाँस ॥
✍©
बाबू लाल शर्मा बौहरा, विज्ञ
निवासी - सिकन्दरा, दौसा
राजस्थान ३०३३२६ 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें