🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*दादू जेते गुण व्यापैं जीव को, ते ते ही अवतार ।*
*आवागमन यहु दूर कर, समर्थ सिरजनहार ॥*
*(#श्रीदादूवाणी ~ सूक्ष्म जन्म का अंग)*
===============
*साभार ~ @बाबू लाल शर्मा बौहरा,विज्ञ*
🌹
जन जीवन आवागमन, लख चौरासी भ्रान्ति ।
गुरु दादू करिए कृपा, मिले मोक्ष मन शान्ति ॥
🌹
चाहे मोक्ष सुजान सब, कर्म मोह हितलाभ ।
गुरु दादू करिए कृपा, बढ़े भक्ति हिय गाभ ॥
🌹
छल प्रपंच नत कर्म से, जग हो रहित गुमान ।
गुरु दादू करिए कृपा, बढ़े धर्म ध्वज मान ॥
🌹
सुखद स्वप्न सबके फले, दुखद स्वप्न कर अंत ।
गुरु दादू करिए कृपा, स्वस्थ रहें जन सन्त ॥
🌹
माह मकर से सूर्य सम, बढ़े पुण्यफल भक्ति ।
गुरु दादू करिए कृपा, मिले भक्त मन शक्ति ॥
🌹
मानव प्राकृत जीव जग, सब प्रभु का वरदान ।
गुरु दादू करिए कृपा, सविता सृजक महान ॥
🌹
स्वार्थ सनेही मीत जन, नाते रिश्ते मर्त्य ।
गुरु दादू करिए कृपा, सत्य ईश आदित्य ॥
🌹
मनुज एक श्रमभार बहु, करे कर्म सब नेक ।
गुरु दादू करिए कृपा, जागृत रहे विवेक ॥
🌹
मिले कर्म से भाग्य श्री, सुख दुख जन सत्संग ।
गुरु दादू करिए कृपा, जग मग हो हरि रंग ॥
🌹
कर्म भाग्य के मेल से, बने मनुज श्रीमंत ।
गुरु दादू करिए कृपा, देकर भक्ति अनंत ॥
✍©
बाबू लाल शर्मा बौहरा, विज्ञ
निवासी - सिकन्दरा, दौसा
राजस्थान ३०३३२६
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें