🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*बार बार यह तन नहीं, नर नारायण देह ।*
*दादू बहुरि न पाइये, जन्म अमोलिक येह ॥११॥*
*(#श्रीदादूवाणी ~ चितावणी का अंग)*
===============
*साभार ~ @बाबू लाल शर्मा बौहरा,विज्ञ*
🌹
स्वास्थ्य शक्ति मन देह श्री, जनहित के कल्याण ।
गुरु दादू करिए कृपा, जब तक तन मन प्राण ॥
🌹
देश धर्म हित जी रहे, सैनिक संत सुजान ।
गुरु दादू करिए कृपा, बनी रहे यह आन ॥
🌹
नर तन मिलता भाग्य से, जीवन कर्म प्रधान ।
गुरु दादू करिए कृपा, मिले सन्त शुभ ज्ञान ॥
🌹
जीवन 'हरि वरदान' है, करना सद् उपयोग ।
गुरु दादू करिए कृपा, पडें न भव भय भोग ॥
🌹
मीत स्वजन रिश्ते भले, निभे देश भू आन ।
गुरु दादू करिए कृपा, रहे सदा शुभ ज्ञान ॥
🌹
मिला जन्म जिस हेतु नर, करें सत्य कर्तव्य ।
गुरु दादू करिए कृपा, रक्षण भू भवितव्य ॥
🌹
देव दुर्लभम् जन्म नर, शुभ भारत परिवेश ।
गुरु दादू करिए कृपा, अमर रहे मम देश ॥
🌹
मिला जन्म यह मानवी, उत्तम संस्कृति आर्य ।
गुरु दादू करिए कृपा, करूँ सदा शुभ कार्य ॥
🌹
साम दाम भय प्रीति से, छिले न मन के घाव ।
गुरु दादू करिए कृपा, निभे सत्य सद्भाव ॥
🌹
सत्य सदा विजयी रहे, और झूठ की हार ।
गुरु दादू करिए कृपा, जग जन पर उपकार ॥
✍©
बाबू लाल शर्मा बौहरा, विज्ञ
निवासी - सिकन्दरा, दौसा
राजस्थान ३०३३२६
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें