🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*साधु मिलै तब ऊपजै, हिरदै हरि का हेत ।*
*दादू संगति साधु की, कृपा करै तब देत ॥*
*(#श्रीदादूवाणी ~ साधू का अंग)*
===============
*साभार ~ बाबू लाल शर्मा बौहरा,विज्ञ*
🌹
सन्त सनेही ईश गुण, शक्ति भक्ति दातार ।
गुरु दादू करिए कृपा, निभे रीति संस्कार ॥
🌹
दाता रीति बसंत ऋतु, प्रभु पितु माता संत ।
गुरु दादू करिए कृपा, निभे रीति सत पंत ॥
🌹
ऋतु बसन्त दातार रवि, सृष्टि सार करतार ।
गुरु दादू करिए कृपा, संत प्रकृति भरतार ॥
🌹
करे सन्त नित साधना, जग जन मंगल हेतु ।
गुरु दादू करिए कृपा, बन कर जीवन सेतु ॥
🌹
सन्त समागम हरिकथा, सत्दर्शन सौभाग्य ।
गुरु दादू करिए कृपा, अति दुर्लभ वैराग्य ॥
🌹
संत साधना राजगढ़, भक्ति बसंती फाग ।
गुरु दादू करिए कृपा, महके गंगा बाग ॥
🌹
सन्त समागम भक्त मय, मन मेले वैराग्य ।
गुरु दादू करिए कृपा, भक्ति शक्ति सौभाग्य ॥
🌹
सन्तों का मेला लगे, 'नरायना' शुभ धाम ।
गुरु दादू करिए कृपा, सत्यराम निष्काम ॥
🌹
मेला सन्त मिलाप का, चले नरैना धाम ।
गुरु दादू करिए कृपा, मोक्ष धर्म धन काम ॥
🌹
मेला फागुन मास में, ऋतुवर शुभद बसंत ।
गुरु दादू करिए कृपा, चाह दर्श शुभ सन्त ॥
✍©
बाबू लाल शर्मा बौहरा, विज्ञ
निवासी - सिकन्दरा, दौसा
राजस्थान ३०३३२६
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें