शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022

देव दयाल कृपाल दमोदर

🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*देव दयाल कृपाल दमोदर,*
*प्रेम बिना क्यों रहिये रे ।*
*दादू रंग भर राम रमाड़ो,*
*भक्त-बछल तूँ कहिये रे ॥*
*(#श्रीदादूवाणी ~ पद्यांश. १५२)*
===============
*साभार ~ बाबू लाल शर्मा बौहरा,विज्ञ*
🌹
संत समागम हरि कथा, सुने कहे बहु भक्त ।
गुरु दादू करिए कृपा, लिखने लेख सशक्त ॥
🌹
संत सनातन काल से, रखे धर्म ध्वज थाम ।
गुरु दादू करिए कृपा, निभे सदा शुभ काम ॥
🌹
सत्संगति शुभ भावना, मानस उच्च विचार ।
गुरु दादू करिए कृपा, मन के मिटे विकार ॥
🌹
मिले राह चाहत किए, शुभ मंगल जन हेतु ।
गुरु दादू करिए कृपा, बनूँ मनुज मन सेतु ॥
🌹
जनमंगल हित कर्म शुभ, मानवीय कल्याण ।
गुरु दादू करिए कृपा, जन मानस हित त्राण ॥
🌹
बुरे भले सुख दुख सरिस, धूप छाँव दिन रात ।
गुरु दादू करिए कृपा, सम रस रख हर बात ॥
🌹
ऋतु बसंत श्री संतवर, एक रंग सम भाव ।
गुरु दादू करिए कृपा, तिरे सनातन नाव ॥
🌹
संत शहीद बसंत सम, केसरिया मय पीत ।
गुरु दादू करिए कृपा, रख लें याद अतीत ॥
🌹
तारे चले निकेत निज, उदित हुए हैं शुक्र ।
भोर महारानी जगो, सेज त्याग मय सुक्र ॥
(सुक्र~ मद)
🌹
ऋतु बसन्त में लग रहे, तरुवर संत समान ।
गुरु दादू करिए कृपा, दाता सहज अमान ॥
✍©
बाबू लाल शर्मा बौहरा, विज्ञ
निवासी - सिकन्दरा, दौसा
राजस्थान ३०३३२६
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें