सोमवार, 6 जून 2022

*प्राण हमारा पीव सौं*

🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*प्राण हमारा पीव सौं, यों लागा सहिये ।*
*पुहुप वास घृत दूध में, अब कासौं कहिये ॥*
*(#श्रीदादूवाणी ~ परिचय का अंग)*
===============
*साभार ~ बाबू लाल शर्मा बौहरा,विज्ञ*
🌹
बुदी अमावस फाल्गुनी, मेला शुभ प्रारम्भ ।
गुरु दादू करिए कृपा, हर कर मिथ्या दम्भ ॥
🌹
श्वाँस श्वाँस हरि आश भर, चलें नरैना धाम ।
गुरु दादू करिए कृपा, जगत हेतु शुभकाम ॥
🌹
विधि का विज्ञ विधान है, कर्म यथा फल भोग्य ।
गुरु दादू करिए कृपा, बनें मनुज हित योग्य ॥
🌹
जीवन कर्म प्रधान है, करते सुजन अवश्य ।
गुरु दादू करिए कृपा, सुफल रहे उद्देश्य ॥
🌹
कर्म और श्रम से रहित, जीवन है नि:सार ।
गुरु दादू करिए कृपा, सुखद बने संसार ॥
🌹
कठिन परिश्रम हरि भजन, धर्म आचरण सत्य ।
गुरु दादू करिए कृपा, निभे कर्म शुभ नित्य ॥
🌹
बिच्छू सर्प स्वभाव को, बदल सके सच सन्त ।
गुरु दादू करिए कृपा, मनुज तमस दुख अन्त ॥
🌹
दण्ड दुष्ट को दीजिए, सज्जन को सत्कार ।
गुरु दादू करिए कृपा, हे जग के करतार ॥
🌹
मेघ सहित पुरवा पवन, उन्मादी ऋतुराज ।
भोर महारानी जगो, करने बहु जन काज ॥
🌹
बासन्ती मेला चले, सन्त - पुष्प सम रूप ।
गुरु दादू करिए कृपा, प्राकृत सजे अनूप ॥
✍©
बाबू लाल शर्मा बौहरा, विज्ञ
निवासी - सिकन्दरा, दौसा
राजस्थान ३०३३२६.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें