शुक्रवार, 9 सितंबर 2022

*दादू फिरता चाक कुम्हार का*

🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
https://www.facebook.com/DADUVANI
*दादू फिरता चाक कुम्हार का, यों दीसे संसार ।*
*साधुजन निहचल भये, जिनके राम अधार ॥*
*(#श्रीदादूवाणी ~ साधु का अंग)*
===============
*साभार ~ बाबू लाल शर्मा बौहरा,विज्ञ*
🌹
जन्म महोत्सव आपका, मेला संत मिलाप ।
गुरु दादू करिए कृपा, मिटे जगत सन्ताप ॥
🌹
नरायना शुभ धाम मय, भैराणा की खोह ।
गुरु दादू करिए कृपा, मिले संत पथ मोह ॥
🌹
साँभर तप आमेर शुभ, क्षेत्र नरैना ठाँव ।
गुरु दादू करिए कृपा, जन्मोत्सव हर गाँव ॥
🌹
यश साँभर आमेर शुभ, तप करड़ाला भक्ति ।
गुरु दादू करिए कृपा, जन मन में भर शक्ति ॥
🌹
भव्य नरैना धाम पर, मेला सुजन समाज ।
गुरु दादू करिए कृपा, सुफल बने हर काज ॥
🌹
सब कुछ हरि का है यहाँ, धरा गगन संसार ।
गुरु दादू करिए कृपा, जन मन का हर भार ॥
🌹
गये सप्त ऋषि पश्च दिशि, पूरब देख उजास ।
भोर महारानी जगो, ले कर नव रवि आस ॥
🌹
मनुज अकेला भीड़ में, यादों का संताप ।
गुरु दादू करिए कृपा, मेला मेल मिलाप ॥
🌹
सन्त अकेला भीड़ में, नर बस मन स्मृति कोष ।
गुरु दादू करिए कृपा, भर हर मन सन्तोष ॥
🌹
दैव निमंत्रित संतगति, मिले साधु विधि रूप ।
गुरु दादू करिए कृपा, मेला जनम अनूप ॥
✍©
बाबू लाल शर्मा बौहरा, विज्ञ
निवासी - सिकन्दरा, दौसा
राजस्थान ३०३३२६
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें