🌷🙏🇮🇳 *#daduji* 🇮🇳🙏🌷
🌷🙏 *卐 सत्यराम सा 卐* 🙏🌷
*साभार विद्युत संस्करण ~ Tapasvi @Ram Gopal Das*
*श्री रज्जबवाणी टीका ~ संतकवि कविरत्न स्वामी नारायणदास जी महाराज, पुष्कर, राजस्थान ॥*
.
*१०. विरह का अंग~१/४*
.
गुरु संयोग वियोग अंग के अनन्तर वियोग और वियोगियों का परिचय देने के लिये विरह का अंग कह रहे हैं -
*कबहुँ सो दिन होयगा, पीव मिलेगा आय ।*
*रज्जब आनंद आतमा, त्रिविधि ताप तन जाय ॥१॥*
वह दिन कब उदय होगा ? जिस दिन परब्रह्मका साक्षात्कार होने से शरीर के त्रय ताप दूर होकर जीवात्मा को ब्रह्मानन्द प्राप्त होगा ।
.
*प्राण पिंड रग रोम सब, हरि दिशि रहे निहारि ।*
*ज्यों वसुधा१ वनराय२ सौं, विरही चाहै वारि३ ॥२॥*
जैसे पृथ्वी१ वन पंक्तियों२ से अलग होने लगती है अर्थात वनस्पतियाँ सूखने लगती हैं तब जल३ वृष्टि चाहती है । वैसे ही विरही के प्राण, शरीर, रग, रोम आदि सभी अंग उपांग हरि दर्शनार्थ हरि की ओर ही देखते रहते हैं ।
.
*साधु शब्द श्रवणों सुने, विरह वियोगी बैन ।*
*तब तैं वेधी आतमा, रज्जब परे न चैन ॥३॥*
विरही ने जबसे विरह सम्बधी संतों के शब्द सुने हैं, तब से ही जीवात्मा उनके शब्द-बाण से विद्ध हो गया है, लव मात्र भी शान्ति नहीं मिल रही है ।
.
*बादल विरह वियोग के, दर्द दामिनी१ माँहिं ।*
*रज्जब घट२ ऐसी घटा, भैझड़३ भागे नाँहिं ॥४॥*
वियोगी के अन्त:करण२ में निम्नलिखित प्रकार घटा चढ़ रही है - वियोग के अनुभव द्वारा विरह रूप बादल चढ़ रहे हैं, व्यथा रूप बिजली१ चमक रही है, और भयंकर झड़३ लग रहा है, बन्द नहीं होता ।
(क्रमशः)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें