शनिवार, 11 जुलाई 2026

पीठारोहण

*#daduji*
*॥ श्री दादूदयालवे नम: ॥*
*॥ दादूराम~सत्यराम ॥*
*साभार सौजन्य ~ “श्रीमद्‌ दादू पंथ प्रकाश”*
*श्रीमद्दादूपीठाधीश्वर(२०) श्री गोपालदासजी महाराज का संक्षिप्त जीवन दर्शन~*
.
शिक्षा-अध्ययन के उपरान्त श्री दादू द्वारे की अहर्निश सेवा की । और श्री दादू द्वारे के सर्वाधिकारी बने । दिनाङ्ग श्रावण कृष्ण ११(एकादशी) वि.सं. २०५८ तदनुसार 17 जुलाई सन् 2001 को पीठाचार्य श्री हरिरामजी महाराज के आकस्मिक निधन उपरान्त दादूपंथ के सर्वोच्च पद पर पीठारोहण हुआ ।
.
आपने पीठासीन होकर विभिन्न अंचलों व स्थानों पर ज्ञानयज्ञ के रूप में प्रतिवर्ष निरन्तर "चातुर्मास अनुष्ठान" कर 'संतमत' का अविरल प्रचार प्रसार किया ~
(१) सांगानेर(जयपुर) था. हनुमानदास जी स्वामी, सन्त कुटीर, सांगानेर
(२) पोहधाम(मारवाड़) महंत पोकरदासजी स्वामी
(३) करड़ालाजी संत भानुदासजी स्वामी
(४) भैराणाधाम वैद्य संत रामविलासदासजी स्वामी
(५) पोहधाम साध्वी मैना बाई
(६) सावड़(हरियाणा) महंत जगदीशदास जी स्वामी
(७) निवाई श्री दयाल आश्रम बाबा रामपालदासजी बाबा प्रसाददासजी स्वामी
(८) मेडता सिटी(छतरी पूज्याचार्य 6 श्री किशनदेव जी महाराज) बेमचा, महंत श्री रामनिवासदासजी पोहधाम व मारवाड़ क्षेत्र के संतभक्त ।
(९)सांधडिया(हरियाणा) संत किशनदासजी ।
(१०) विद्याद, नागौर महन्त श्री रामनिवासदासजी सुखदेव दासजी ।
(११) माण्डल(भीलवाडा) के बिरला परिवार द्वारा
(१२) भोजपुरा दादूद्वारा के सन्त वैद्य श्री शीतलदासजी हनुमानदासजी स्वामी ।
(१३) श्री दाद पन्थ प्रकाश संस्था, नरायना ।
(१३) श्री नन्दलाल जी सेपट, कालख बाँध द्वारा ।
(१४) पौह धाम, नागौर महन्त श्री रामनिवास दासजी महाराज ।
(१५) श्री दादू द्वारा मेहलाणा, भोपालगढ़, जोधपुर सन्त मोहनदासजी महाराज
.
आपने श्रीमद्दादूब्रह्मधाम नरायना के पूरे परिसर को सभी आधुनिक सुविधात्मक संसाधनों से परिपूर्ण, भव्य एवं दर्शनीय बनाते हये उसकी ऐतिहासिकता को धरोहर के रूप में अक्षुण्ण रख कर पुरातत्व के सभी अवशेषों को सजा-संवार कर रखा है। जिससे समागत दर्शनार्थी व शोधकर्ता लाभान्वित हो मुख्य पीठ धाम की गरिमा से अभिभूत होते हैं ।
(क्रमशः) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें