*🙏🇮🇳 #daduji 🇮🇳🙏*
*🌷卐 सत्यराम सा 卐🌷*
*साभार विद्युत संस्करण ~ Tapasvi @Ram Gopal Das*
*श्री रज्जबवाणी टीका ~ संतकवि कविरत्न स्वामी नारायणदास जी महाराज, पुष्कर, राजस्थान ॥*
.
*३२. साधु का अंग ~२९/३२*
.
*यार१ यार सो है सही, ज्यों हाथ हिं धोवे हाथ ।*
*मुख मोहन परसन२ चलैं, साफ होय करि साथ ॥२९॥*
जैसे एक हाथ से दूसरा हाथ मिलता है तब दोनों साथ ही धोये जाते हैं, वैसे ही साधु से साधु१ मिलता है तब मुख से विश्व विमोहन परमात्मा सम्बन्धी प्रश्नोत्तर२ चलते हैं, जिससे दोनों के हृदय साफ होकर यथार्थ रूप से सुशोभित होते हैं ।
.
*आतम निपजै अंड ज्यों, बैठै साध विहंग१ ।*
*रमतो२ पंखै परि रमैं३, तप्त निवारण अंग४ ॥३०॥*
अंडा उत्पन्न होकर पक्षी१ के पंखों के नीचे रहता२ है तब कष्ट रहित बच्चा बनकर आकाश में घूमने३ लगता है, वैसे ही जीवात्मा उत्पन्न होकर संतों के पास बैठता है तब त्रिताप को दूर करने वाले ज्ञान द्वारा अपने प्रिय४ ब्रह्म में विचरता है ।
.
*बैठैं साधु विहंग१ विधि, आतम अंड सुदान ।*
*रज्जब रमतों२ सुख स्त्रवहिं३, पक्षी प्राणि सुजान ॥३१॥*
साधु पक्षी१ के समान बैठते हैं, पक्षी अंडे पर बैठकर पंखों की वायु द्वारा उसे भली प्रकार सुख देता है, वैसे ही ज्ञानी संत प्राणियों के पास बैठते हैं और उनके सत्संग में जो स्थिर२ रहते हैं, उन्हें ब्रह्मानन्द प्रदान३ करते हैं ।
.
*परम-पुरुष१ पंखै सु परि, सुमिरत स्त्रवत२ समीर३ ।*
*रज्जब प्रकटे जो जहां, और न निकसे वीर४ ॥३२॥*
पक्षी के पंखो के नीचे अंडा रहने से पक्षी उसका सुमिरण करते हुये उसे वायु देता२ है । हे भाई४ ! जो वायु३ वहां पंखों से प्रकट होती है वैसी पोषक और कहीं से भी नहीं निकलती, वैसे ही संतों१ के सत्संग में रहने से रहने वाले का संत स्मरण रखते हैं और ज्ञान देकर उसका कल्याण करते हैं, जो ज्ञान संतों से मिलता है, वैसा कहीं भी नहीं मिलता ।
(क्रमशः)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें