*🙏🇮🇳 #daduji 🇮🇳🙏*
*🌷卐 सत्यराम सा 卐🌷*
*साभार विद्युत संस्करण ~ Tapasvi @Ram Gopal Das*
*श्री रज्जबवाणी टीका ~ संतकवि कविरत्न स्वामी नारायणदास जी महाराज, पुष्कर, राजस्थान ॥*
.
*३२. साधु का अंग ~९/१२*
.
*ब्रह्माण्ड पिंड१ सौं नीकसे, आभे आतम होय ।*
*सदा समाने शून्य में, बादल बंदे दोय ॥९॥*
बादल ब्रह्माण्ड से और संतात्मा माता के शरीर१ से निकलते हैं किन्तु बादल और संत सदा शून्य में ही रहते हैं और शून्य में ही समाते हैं । बादल आकाश रूप शून्य में और संत ब्रह्मरूप शून्य में समाते हैं ।
.
*साधु सुधा के कुंड हैं, अवलोकहु दिल माँहिं ।*
*तिहिं अमृत आतम अमर, सो पीवहु क्यों नाहिं ॥१०॥*
तुम विचार द्वारा अपने अन्त:करण में देखो तुम्हें ज्ञात होगा कि संत ज्ञानामृत के कुंड हैं, उस ज्ञान-सुधा से जीवात्मा ब्रह्म को प्राप्त होकर अमर हो जाता है, उसे तुम क्यों नहीं पान करते ? पीना चाहिये ।
.
*सांई सौंपी साधु को, औषधि अमर अराध१ ।*
*जीया चाहै आई ल्यो, सन्त सजीवनि लाध२ ॥११॥*
परमात्मा ने संतों को अमर बनाने वाली पराभक्ति१ रूप औषधि दी है, जिसे ब्रह्म प्राप्ति नित्य जीवन चाहिये, वह संतों के पास आकर उनसे ले, परा-भक्ति रूप संजीवनी संतों के पास ही मिलती२ है ।

*रज्जब सुरहि१ सृष्टि में, शशि साधु पय थान ।*
*तृण जन को ठाहर इहै, करहु सु अमृत पान ॥१२॥*
सृष्टि रूप कामधेनु१ में चन्द्रमा और संत ये दोनों दूध के स्थान स्तनों के समान हैं, वृक्ष लतादि तृणों के लिये अमृत पान का स्थान चन्द्रमा है और साधक जनों के लिये ज्ञानामृत पान का स्थान संत हैं, अत: संतों के पास बैठकर ज्ञानामृत का पान करना चाहिये ।
(क्रमशः)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें