गुरुवार, 13 जून 2019

= सुन्दर पदावली(२३. राग मल्हार - ५/२) =

#daduji

॥ श्री दादूदयालवे नमः ॥ 
स्वामी सुन्दरदासजी महाराज कृत - *सुन्दर पदावली* 
साभार ~ महंत बजरंगदास शास्त्री जी, 
पूर्व प्राचार्य ~ श्री दादू आचार्य संस्कृत महाविद्यालय(जयपुर) व राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय(चिराणा, झुंझुनूं, राजस्थान) 
.
*तहां शब्द सपरश रूप रस बन,*
*गन्ध तरु बिस्तार ।* 
*तहां अति मनोरथ कुसम फूले,*
*लोभ अलि गुंजार ॥* 
*चक्रवाक मोर चकोर चातक*
*पिक ॠषीक उचार ।* 
*तरल तृष्णा बहत सरिता*
*महा तीक्षण धार ॥२॥* 
वहाँ शब्द, स्पर्श, रूप, रस एवं गन्ध – ये पाँचों विषय इस वृक्ष की शाखाएँ हैं । वहाँ हमारी मन:कामनाएँ पुष्प बनी हैं, यहाँ लोभ ही भ्रमरों का गुञ्जन है । इन्द्रियों(ॠषीक) का क्रिया कर्म ही जिनको हम चातक, मोह, चातक, चकवा, कोयल कह सकते हैं, इनकी चेष्टाएँ हैं । यहाँ हमारी बहती हुई तृष्णा ही नदी की तीक्ष्ण धारा है ॥२॥
(क्रमशः)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें