मंगलवार, 18 जून 2019

= सुन्दर पदावली(२४. राग काफी - १/१) =

#daduji

॥ श्री दादूदयालवे नमः ॥ 
स्वामी सुन्दरदासजी महाराज कृत - *सुन्दर पदावली* 
साभार ~ महंत बजरंगदास शास्त्री जी, 
पूर्व प्राचार्य ~ श्री दादू आचार्य संस्कृत महाविद्यालय(जयपुर) व राजकीय आचार्य संस्कृत महाविद्यालय(चिराणा, झुंझुनूं, राजस्थान) 
.
*इन फाग सबनि कौ घर षौयौ, हो ।* 
*अहो हौं, कहत पुकारि पुकारि ॥(टेक)* 
*सुनि सुनि लीला कृष्ण की हो,*
*दूनौं उपज्यौ काम ।* 
*बूडे काली धार मैं हो,*
*कतहूं नहिं बिश्राम ॥१॥* 
*पंडित पैडौ मारियौ हो,*
*कहि कहि ग्रन्थ पुरान ।* 
*सूतौ सर्प जगाइयौ हो,*
*फिरि फिरि लागौ षान ॥२॥* 
इन फाग(वसन्त) उत्सवों ने सबके घर विनष्ट कर दिये । हाँ, यह बात मैं प्रत्यक्षतः सबके सन्मुख गम्भीर स्वर से स्पष्ट कह रहा हूँ ॥टेक॥ 
(पहला उदहारण) – भागवत्, महाभारत आदि से कृष्ण द्वारा कृत रासलीला का वर्णन सुन सुन कर कितने ही घर विनष्ट हो गये । उससे उनके हृदय में काम का उद्वेग द्विगुणित हो गया । उनको कहीं विश्राम(शान्ति) नहीं मिला ॥१॥ 
पंडित(कथावाचक) ने भागवत की रासलीला का वर्णन सुनाकर अपनी वाक्कुशलता दिखा दी । उसने अपने यह वाक्कुशलता क्या दिखायी, मनुष्यों के हृदय में सुप्त सर्प को जगा दिया कि वह घूम घूम कर जन समूह को ही डंसने लगा ॥२॥
(क्रमशः)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें