बुधवार, 18 नवंबर 2026

*३१. साधु संगति परम लाभ का अंग ~३३/३७*

*🙏🇮🇳 #daduji 🇮🇳🙏*
*🌷卐 सत्यराम सा 卐🌷*
*साभार विद्युत संस्करण ~ Tapasvi @Ram Gopal Das*
*श्री रज्जबवाणी टीका ~ संतकवि कविरत्न स्वामी नारायणदास जी महाराज, पुष्कर, राजस्थान ॥*
.
*३१. साधु संगति परम लाभ का अंग ~३३/३७*
.
*भजनीक भीम ज्यों दे गये, उर गिरि में लय१ लात ।*
*रज्जब सेझे२ ज्ञान जल, पग पग तीरथ जात३ ॥३३॥*
जैसे भीम ने जहां भी लात मारी वहां ही जल उमग१ने के स्थान हो गये, वैसे ही भजन करने वाले सन्तों के उपदेश से जिन साधकों के हृदय में ब्रह्म चिंतन२ स्थापन किया है, उसके हृदय में ज्ञान उमग पड़ा है, उनकी पद-पद पर ही तीर्थ यात्रा३ होती है अर्थात उनके लिये सभी स्थान तीर्थ रूप हैं ।
.
*बैन बूंद ज्यों बर्षहिं, साधु घट घन१घोर ।*
*रज्जब उर घर२ नीपजहिं, व्यौसावहि३ कुल४ कोर५ ॥३४॥*
जैसै बादल१ की घोर घटा जल बिन्दुओं के वर्षने से पृथ्वी२ पर अन्न उत्पन्न होते हैं और उनसे कोटिन५ परिवार४ लाभ३ उठाते हैं, वैसे ही संत वचनों द्वारा साधकों के हृदय में ज्ञान उत्पन्न होता है, उससे भी अनन्त प्राणियों को लाभ होता है ।
.
*साधु शशि बर्षे सुधा, पीवहिं प्राणि पीयूख१ ।*
*रज्जब सुख सुरता२ लहै, निकसे दारिद दु:ख ॥३५॥*
चन्द्रमा अमृत१ वर्षाता है, उसको पान करके सभी प्राणी सुखी होते हैं, वैसे ही संत उपदेश देते हैं, उससे भाव-दरिद्रता तथा जन्मादि दु:ख से निकलकर प्राणियों की चित्त-वृत्ति२ को ब्रह्मानन्द प्राप्त होता है ।
.
*अंबु१ न चढ़ हि आकाश दिशि, बिन आदित्य अगस्त ।*
*त्यों रज्जब सत्सङ्ग बिन, हरि आवें क्यों हस्त ॥३६॥*
सूर्य और अगस्त्य बिना जल१ आकाश की ओर नहीं चढ़ता, वैसे ही सत्सङ्ग बिना हरि हृदय रूप में नहीं आते अर्थात हृदय में नहीं दीखते ।
.
*मुक्ता१ महोदधि२ वारि बादल हु, पारस लहिये पथरों मांहि ।*
*त्यों साधुन में सांई दीसे, अन्य ठाहरों ऐन३ वित४ नाँहि ॥३७॥*
समुद्र१ में मोती२, बादल में जल और पत्थरों में पारस मिलता है, वैसे ही साधुओं में हरि मिलते हैं, अन्य स्थानों में सत्य३ ब्रह्मरूप धन४ नहीं मिलता ।
इति श्री रज्जब गिरार्थ प्रकाशिका सहित “३१. साधु संगति परम लाभ का अंग” समाप्त ॥
(क्रमशः)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें